फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheating of Rs 1.20 lakh in the name of getting the job of Block Coordinator

Maharajganj News: ब्लॉक कोआर्डिनेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.20 lakh in the name of getting the job of Block Coordinator
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक डंडवार खुर्द निवासी युवक को एक जालसाज नौकरी दिलाने की झांसा देकर 1.20 रुपये की ठगी कर लिया था। इतना ही नहीं नौकरी न लगने पर रकम वापस करने की बात पर जालसाज धमकी देने लगा। इस मामले में मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर जालसाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज की।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के डंडवार खुर्द निवासी युवक सुशील कुमार ने बताया है कि वह शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार है। कुछ दिन पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली निवासी अभिषेक दुबे मिला। जो उन्हें ब्लॉक कोआर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति कराने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। उसके बाद जालसाज ने जल्द नियुक्ति कराने के नाम पर उनसे चार किस्तों में डिजिटल पेमेंट के जरिए कुल 1.20 लाख रुपये ले लिए, लेकिन काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी उनकी नियुक्त नहीं हो सकी। जब जालसाज से दी गई रकम वापस करने की बात कही तो वह आक्रोशित हो उठा और धमकी दी। इस मामले में वह 26 दिसंबर 2022 को थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई, लेकिन जिम्मेदार उनकी समस्याओं को सुनने की जरूरत नहीं समझे। ऐसे में वह काफी डरे और सहमे हुए थे।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार ने कहा की मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए पीड़ित युवक सुशील कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी अभिषेक दुबे निवासी मुड़ली थाना कोल्हुई के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed