फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheating from three people in the name of sending abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से ठगी

Sat, 18 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Cheating from three people in the name of sending abroad
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के तीन लोगों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने रुपये वापस दिलाने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली निवासी जमाल, हरदीडाली निवासी औरंगजेब और कुनसेरवा निवासी कुरैशी आलम ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर बताया कि कोल्हुई थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपये ले लिए। कहा कि 50 दिन के अंदर विदेश भेज दूंगा, नहीं तो पूरी रकम वापस कर दूंगा। समय बीतने पर बात की तो टाल मटोल करता रहा। ज्यादा दबाव देने पर उसने 15 अप्रैल का समय दिया था, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा है। उसके घर गए तो पता चला कि वह मुंबई चला गया है। पीड़ितों ने रुपये दिलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed