फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheated of Rs 12 lakh on the pretext of getting a job in Railways

Maharajganj News: रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी

Thu, 09 Jan 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 12 lakh on the pretext of getting a job in Railways
महराजगंज। सिंदुरिया क्षेत्र के नरायनपुर निवासी एक व्यक्ति के बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों ने झांसे में ले लिया। दोनों ने जालसाजी करते हुए पीड़ित से तीन किस्तों में 12.5 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

वहीं रकम वापस करने की बात पर दोनों भाइयों ने पीड़ित को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सिंदुरिया क्षेत्र के नरायनपुर निवासी विजय कुमार पांडेय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि हरिहरपुर निवासी दो सगे भाइयों हरेंद्र और जितेन्द्र से उनका अच्छा संबंध था। दोनों भाइयों ने बताया कि मेरे रिश्तेदार रेलवे में हैं। आप के लड़के की नौकरी रेलवे में लगवा देंगे। इसके लिए 13 लाख रुपये देने होंगे। विजय उनकी बातों पर विश्वास कर तैयार हो गया। 15 नवंबर 2021 को हरेंद्र के फर्म वैष्णवी बुट हाउस के खाते में 405000 रुपये और 11 अक्तूबर 2022 को जितेंद्र के फर्म सांई खाद भण्डार के खाते में 445000 भेज दिए। इसके अलावा रिश्तेदारों से पैसे इकठ्ठा कर 400000 रुपये नकदी दिया।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों भाइयों ने उनसे तीन किस्त में कुल 12.5 लाख रुपये ले लिए। दोनों नौकरी के संबंध में विजय को कोई सटीक जानकारी नहीं देते थे। काम न होने की स्थिति में वह दी गई रकम वापस करने की मांग करने लगे। दोनों भाई रकम देने से किनारा करने लगे। उसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का खतरा लगने लगा। 8 जनवरी 2023 को करीब नौ बजे वह सिंदुरिया के तरफ जा रहे थे। इसी बीच बड़हरा शिव मंदिर के सामने पीडब्लूडी मुख्य मार्ग पर हरेंद्र व जितेंद्र उन्हें मिल गए। नौकरी न लगने की स्थिति में दिए रुपये की मांग की। इस पर आक्रोशित दोनों भाइयों ने उन्हें जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर दोनों भाई हरेंद्र व जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed