{"_id":"677d792e70d834ff97094647","slug":"cheated-a-married-woman-of-rs-8-lakh-by-befriending-her-on-facebook-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-140022-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फेसबुक पर दोस्ती कर विवाहिता से आठ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फेसबुक पर दोस्ती कर विवाहिता से आठ लाख की ठगी
Wed, 08 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से फेसबुक के जरिए एक युवक ने झांसे में लेकर आठ लाख की ठगी कर ली। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की पांच माह पूर्व एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। युवक ने विवाहिता को अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि युवक उसकी बेटी का मोबाइल नंबर लेकर बात करने लगा और पैसे की मांग करने लगा। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने युवक के झांसे में आकर आठ लाख रुपये दे दी।
इसका साक्ष्य उसने पुलिस को दे दिया है। आरोपी के उत्पीड़न से बेटी का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। इससे उसका बसा बसाया घर उजड़ जाएगा। बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार के अनुसार, अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाया जाएगा।