फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chapa on medical store

मेडिकल स्टोर के गोदाम पर छापा, नशे में उपयोग होने वाली दवाएं जब्त

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
chapa on medical store
मेडिकल स्टोर के गोदाम पर छापा, नशे में उपयोग होने वाली दवाएं जब्त
विज्ञापन

- करोड़ों रुपये आंकी जा रही कीमत, नेपाल में भी होती थी सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत गडौरा बाजार में संचालित एक मेडिकल स्टोर के गोदाम पर मंगलवार सुबह एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, औषधि निरीक्षक तथा एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर नशे में उपयोग होने वाली दवाओं को बरामद किया। टीम के मुताबिक बरामद दवाओं की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गडौरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर का गोदाम जमुई कला गांव में बनाया गया है। जहां पर मेडिकल स्टोर के साथ गोदाम में भी काफी मात्रा में नशे में उपयोग होने वाली दवाओं को रखा गया है। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, औषधि निरीक्षक शिव कुमार नायक तथा शितलापुर बीओपी के एसएसबी सहायक कमांडेंट संजय कुमार की मौजूदगी में जमुई कला गांव स्थित मेडिकल स्टोर की गोदाम पर छापा मारा गया। इस दौरान गोदाम से 240 गत्ते में रखे गए टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन बरामद की गई। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रुप में किया जाता है। वहीं टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि दवाइयां बॉर्डर से लगे गडौरा बाजार स्थित मेडिकल स्टोर पर बेचने के अलावा नेपाल में भेजी जाती है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि बरामद दवाओं का खेप सहित गिरफ्तार व्यक्ति को कोतवाली ठूठीबारी ले जाया गया। जहां से कुछ देर बाद शितलापुर बीओपी एसएसबी कैंप भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed