फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Changes in the jurisdiction of police officers

Maharajganj News: पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

Sat, 30 May 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Changes in the jurisdiction of police officers
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक अरविंद शर्मा को प्रभारी थाना बखिरा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को प्रभारी चौकी कांटे से थानाध्यक्ष थाना बखिरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रभांशु कुमार राय को प्रभारी चौकी बघौली कांटे, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को पुलिस लाइंस से बघौली और उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे को कलक्ट्रेट से पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक ध्रुवनारायण यादव को थाना कोतवाली खलीलाबाद से चौकी कलक्ट्रेट भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक कमलेश यादव को पुलिस लाइंस से थाना धनघटा तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed