फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Change the senario of school with low resorces

शिक्षा

Mon, 18 Apr 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Change the senario of school with low  resorces
कम संसाधनों में बेहतर करने की सोच से बदली स्कूल की सूरत
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। सीमित संसाधनों में बेहतर करने की सोच ने स्कूल की सूरत बदल कर रख दी। कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द के शिक्षकों की कड़ी मेहनत देख अभिभावकों में बच्चों को इस स्कूल में दाखिला के लिए होड़ मची हुई है। वर्तमान में 502 बच्चों का नामांकन दाखिल हो गया है। इस विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था निजी स्कूलों को टक्कर दे रही है।
ब्लाक मुख्यालय लक्ष्मीपुर से मात्र दो किमी. की दूरी पर स्थित संविलियन विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) प्रधानाध्यापक डॉ प्रभुनाथ गुप्त ने बताया कक्षा आठ पास करने वाले छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसिलिंग भी की जाती है। छात्रों की बौद्धिक क्षमता के अनुसार आगे की पढ़ाई करने में सहायता प्रदान की जाती है। स्कूल की दीवारों पर बनी पेंटिग व सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चों को स्कूल की ड्रेस को सही से पहनने व अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी जाती है। अभिभावकों के साथ समय-समय पर बैठक कर बच्चों के विषय में जानकारी ली जाती है। बच्चा घर पर क्या करता है, कैसे पढ़ाई करता है। अभिभावकों के साथ तालमेल बैठाना आवश्यक होता है। जिससे हमें पता चल सके कि बच्चे घर पर किस तरह से क्रियाशील रहते हैं। कार्यशाला के माध्यम छात्राओं को सिलाई -कढ़ाई, बुनाई तथा छात्रों को कृषि के क्षेत्र के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

----------------
कई बार जनपद स्तर पर हुए सम्मानित
-प्रधानाध्यापक डॉ प्रभुनाथ गुप्त ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक लगातार जिलाधिकारी, बीएसए द्वारा सम्मान मिलता मिला है। तहसील स्तर पर एसडीएम द्वारा सम्मानित किया गया था। ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने भी कई बार सम्मानित किया है। कोरोना काल में भी उन्होंने ऑनलाइन, मोहल्ला क्लास व वर्कशीट के माध्यम से अधिकांश छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखा है। अभी 10 दिन पहले स्कूल में सर्वाधिक नामांकन में जिलाधिकारी व सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को पुरस्कृत किया। यहां शिक्षक राजकुमार, सैयद हुसैन, अश्विनी कुमार, नीलिमा, सूरज कुमार, शिक्षमित्र हरीराम एवं श्रीमती शकुंतला देवी की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस विद्यालय के शिक्षकों से प्रेरित होकर विकास का कार्य कराया। आसपास के विद्यालयों के प्रधान व शिक्षकों ने भी उनसे प्रेरित होकर अपने विद्यालय में भौतिक व शैक्षिक वातावरण बदल दिया है। छात्रों के अनुकूल विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था में पहले से ज्यादा सुधार हुआ है।

अखिलेश चौधरी, ग्राम प्रधान
---------
कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द के शिक्षकों द्वारा काफी अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार जल्द ही इस विद्यालय में अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
हेंमत कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed