{"_id":"6a12102e79e3594040083c1b","slug":"centers-and-magistrates-were-fixed-for-bed-entrance-and-police-recruitment-exams-maharajganj-news-c-206-1-go11002-177851-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएड प्रवेश और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र व मजिस्ट्रेट तय किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएड प्रवेश और पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र व मजिस्ट्रेट तय किए
विज्ञापन
महराजगंज। मई के अंतिम दिन संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा व जून के प्रथम सप्ताह में तय पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों ही परीक्षाओं के केंद्राध्यक्ष, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व नोडल अधिकारी तय कर दिए गए हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए छह केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा कुल 13 केंद्रों पर संपन्न होगी। नामित केंद्रों को सीसीटीवी से लैस करने के साथ-साथ शुचिता के अन्य इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं।
31 मई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की तरफ से 31 मई को आयोजित की जा रही है। इसके लिए जनपद में कुल छह परीक्षा केंद्रों में जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज महराजगंज ए ब्लाॅक, बी ब्लाॅक, महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धनेवा व राजकीय डाॅ. आंबेडकर महाविद्यालय धनेवा को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक केंद्र पर कुल 380 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी जिसमें कुल 2280 अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र को बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए जा चुके हैं।
13 केंद्र पर तीन दिन दो पाली में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा : जनपद में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड की तरफ से छह, नौ व 10 जून को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। जनपद में इस परीक्षा के लिए कुल 13 केंद्र तय किए गए हैं। शिवजपत सिंह इंटर काॅलेज भटौली, पंचायत इंटर काॅलेज परतावल, महामाया आईटी पालीटेक्निक धनेवा, महराजगंज इंटर काॅलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज ए व बी ब्लाॅक, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज धनेवा, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज आनंदनगर, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज, राजकीय डाॅ. आंबेडकर महाविद्यालय धनेवा, दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज चौक बाजार, डीएवी नारंग इंटर काॅलेज घुघली, एंग्लो संस्कृत काॅलेज घुघली को केंद्र बनाया गया है।