फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census: Verification of 742 HLBs begins on the second day

जनगणना : दूसरे दिन 742 एचएलबी का शुरू हुआ सत्यापन

Sun, 24 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Census: Verification of 742 HLBs begins on the second day
डॉ. प्रशांत कुमार ने की सुपरवाइजर संग वीसी
विज्ञापन

शनिवार 742 एचएलबी कार्य प्रोगेस, 11 पूरे
महराजगंज। जनगणना 2027 के दूसरे दिन शनिवार को कुल 742 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) सत्यापन जहां शुरू हुआ जबकि 11 एचएलबी का सत्यापन पूरा हुआ। एसडीएम व तहसीलदार नौतनवां ने फील्ड में पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जबकि एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने सीधे सुपरवाइजरों से वीसी (वीडियो कान्फ्रेंस) करते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।
जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत जनपद में शुक्रवार को हुई। जनपद के कुल 5064 एचएलबी में से दूसरे दिन कुल 742 में मकानों का गणना कार्य शुरू हुआ। कुल 11 एचएलबी में जनगणना के मकान का सत्यापन पूरा हुआ है। प्रभावी जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने जनगणना प्रभारी अंबिका प्रसाद व उपायुक्त एनआईसी मनोज कुमार की मौजूदगी में सुपरवाइजरों संग वीसी की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सर्वेयर इसकी नियमित रिपोर्ट दें कि उनके क्षेत्र में प्रगणक जनगणना कार्य शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना जिम्मेदारी भरा कार्य है जिसमें लापरवाही कतई न बरती जाए। सभी एसडीएम व तहसीलदार क्षेत्र में भ्रमण कर जनगणना कार्य का निरीक्षण करें व जहां गड़बड़ी दिखे दुरुस्त कराएं। नियमित निरीक्षण की रिपोर्ट सभी अधिकारी प्रति दिन उपलब्ध कराएं जिससे जहां समस्या आ रही वहां वरिष्ठ पहुंचकर दुरुस्त कराने का कार्य कर सकें। एनआईसी उपायुक्त ने कहा कि प्रगणकों के कार्य की सीधी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में प्रत्येक प्रगणक दायित्वों की जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना कर्मियों को प्राथमिकता दें पंप संचालक
जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने शनिवार जनपद के सभी 144 पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र जारी कर जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को ईंधन उपलब्धता में वरीयता देने के निर्देश दिए। निर्देश में कहा गया है कि पंप संचालक जनगणना कार्मिक का पहचान पत्र देखकर तत्काल ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी तरह की लापरवाही या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed