फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Celebrating the birth of Lord Jesus with great pomp

Maharajganj News: धूमधाम से मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

Thu, 25 Dec 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrating the birth of Lord Jesus with great pomp
चर्च में प्रार्थना करते लोग।
नौतनवा। मसीही समुदाय ने बुधवार को नगर स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ धार्मिक परंपरा के अनुरूप धूमधाम से मनाया। मध्यरात्रि में प्रभु के आगमन उपरांत केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयां देते हुए लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की।
विज्ञापन

चर्च में सजाई गई प्रभु की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। चर्च के पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू ने पवित्र मिस्सा चढ़ाया और प्रभु के उपदेशों को अनुयायियों के बीच दोहराकर उन्हें नेकी की राह पर चलकर मानव और मानवता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने को प्रेरित किया। अनुयाई पूरी रात प्रार्थना-पूजा कर प्रभु की याद में लीन रहे। पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू ने बताया कि मानव जाति के उद्धार और उन्हें सही दिशा देने के लिए ईश्वर होते हुए भी प्रभु यीशु मसीह ने एक साधारण सी गौशाला की चरनी में मनुष्य के रूप में जन्म लिया।
विज्ञापन

पाप में डूबे व्यक्ति को मुक्ति दिलाने और दुख पहुंचाने वालों को भी क्षमा प्रदान करने तथा विश्वास के साथ एक-दूसरे के बीच फैली अशांति को शांति के रूप में बदलने की प्रभु ने जो सीख दी, वह आज भी जीवन को नया उद्देश्य प्रदान करने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि प्रभु ने छुआछूत, ऊंच-नीच व भेदभाव की भावना से ऊपर उठकर मानवता को तरजीह देने का उपदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित ने कहा कि प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास को अपने जीवन में उतारने वाला मनुष्य ही महान है। वही खुद के साथ ही अपनी वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भी नई और सही दिशा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed