फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CDO directed to suspend Assistant Accountant

सीडीओ ने सहायक लेखाकार को निलंबित करने का दिया निर्देश

Thu, 17 Dec 2020 07:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
CDO directed to suspend Assistant Accountant
सीडीओ ने सहायक लेखाकार को निलंबित करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दायित्वों के प्रति लापरवाही के आरोप में सहायक लेखाकार को निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं सफाई में लापरवाही मिलने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा।
सीडीओ सर्वप्रथम ग्राम पंचायत चैनपुर पहुंचे, सफाई ठीक न पाए जाने पर उन्होंने एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। मनरेगा के कामों का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें कुछ कमियां मिलीं, जिस पर कार्रवाई करने व वित्तीय लापरवाही होने की दशा में क्षतिपूर्ति वसूलने का निर्देश उपायुक्त श्रम व रोजगार को दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक में दायित्वों में शिथिलता बरतने वाले सहायक लेखाकार रामनिवास साहनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व अन्य विकास कार्यों को मानकों के तहत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed