फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CBSE: Talented students hoisted the flag of success

सीबीएसई : कामयाबी के फलक पर होनहारों ने लहराया परचम

Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Talented students hoisted the flag of success
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड इंटर और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ तो विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। स्कूलों में अंक को लेकर काफी देकर माथापच्ची हुई।
विज्ञापन

अंक जोड़ने को लेकर असमंजस के कारण थोड़ी समस्या हुई। इंटर में व्यापारी का बेटा पीयूष तो हाईस्कूल में किसान का बेटा कृष्णानंद जनपद टाॅपर बना।
महराजगंज शहर के शहर के बिशप एकेडमी में इंटरमीडिएट के छात्र पीयूष चौधरी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले पीयूष के पिता विद्यानंद सिंह चौधरी कारोबारी हैं। विशप एकेडमी के प्रधानाचार्य जीएसएस गिरी ने बताया कि स्कूल में शत प्रतिशत रिजल्ट बना है।
विज्ञापन

इंटर में 148 और हाईस्कूल 238 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। सभी ने सफलता हासिल की। वहीं प्रबंधक बीके तिवारी ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम काफी अच्छा रहा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र कृष्णानंद वर्मा ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद टाॅप किया। इनके पिता दिनेश चंद किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज के डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा नेहा गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है, जबकि कक्षा 12 में अर्चना पटेल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्कूल टॉप किया है।
प्रधानाचार्य आलोक रंजन त्रिपाठी सिद्धार्थ पांडेय सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित समाजसेवी विमल कुमार पांडे, डॉ. शांति शरण मिश्रा, सुनील मिश्रा, जीवेश मिश्रा, दुर्गेश सिंह छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है। निचलौल सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सान्या वर्मा ने इंटरमीडिएट में 96.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है, तो वहीं सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र शिवम् वर्मा ने हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के टॉपर बने हैं। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इंटरमीडिएट में छात्रा सान्या वर्मा ने सर्वाधिक 96.80 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही स्कूल के छात्र अभय कुमार गुप्ता व उत्कर्ष मिश्रा ने 92.6, श्रेया गुप्ता 91.6, प्राची गुप्ता 90.4, जाह्नवी दुबे ने 90 फीसदी अंक हासिल की है।
वहीं हाईस्कूल में कृष्ण कुमार निगम ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बने हैं, जबकि सौम्या केसरी 95, अनुज यादव 92.4, धीरज सिंह 92, दीपा कुशवाहा 92, निखिल त्रिपाठी 92, अभिषेक चौधरी 91.2, ज्ञानेंद्र पांडेय 90.8, अभिनाश गुप्ता 90.2, अनुप्रिया यादव 90 फीसदी अंक हासिल किया है। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक रेंजी ऐसी ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने बेहतर परिणाम हासिल की है।

हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट जेवियर्स स्कूल नौतनवा के छात्रों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र पृथ्वी जायसवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। गुलशन मद्धेशिया 91.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान, अमित राजभर 90.4 अंक पाकर तीसरा स्थान, अन्वी त्रिपाठी 90.2 प्रतिशत अंक पाकर चौथे ईरम खान तथा मानसी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed