{"_id":"69f9031e23e426800705fda8","slug":"cattle-feed-prices-increased-by-rs-100-per-quintal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-176605-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 100 रुपये क्विंटल बढ़ीं पशु आहार की कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 100 रुपये क्विंटल बढ़ीं पशु आहार की कीमतें
विज्ञापन
महराजगंज। दिनों पशु आहार में प्रयुक्त कच्चे माल की महंगाई के कारण लोकल व ब्रांडेड पशु आहार बनाने वाली कंपनियों ने पशु आहार में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी कर दी है। पशु पालकों पर इसका बोझ पड़ना तय है। आशंका है कि दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं।
पशु आहार की कीमतों में करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ने से जनपद के पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। इससे पशुपाल ज्यादा खर्चीला हो गया है और दूध की उत्पादन लागत में इजाफा हुआ है। लगभग 1100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से मिलने वाला सामान्य पशु आहार अब 1200 रुपये में मिल रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाले पशु आहार, जो पहले 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच मिलते थे, उनके दाम भी करीब 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। व्यापारियों के अनुसार सरसों की खल, जौ का चोकर और अन्य कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण पशु आहार महंगा हुआ है।
पशुपालकों के अनुसार, एक गोवंश को प्रतिदिन औसतन 4 किलो तक पशु आहार की जरूरत होती है। ऐसे में कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर पशुपालकों की जेब पर पड़ रहा। पशुपालकों का कहना है कि दूध के दाम में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई, जितनी लागत बढ़ रही है। इससे पशुपालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
व्यापारी रामू जायसवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इसका असर तैयार पशु आहार पर पड़ा है। हम लोग मजबूरी में कीमत बढ़ा रहे हैं, क्योंकि लागत बढ़ गई है। गोशाला बल्लो खास से जुड़े विजय मिश्रा ने बताया कि गोशाला के माध्यम से गोसेवा का इंतजाम किया है लेकिन पशु आहार आहार के दाम बढ़ने से पौष्टिक पशु आहार खरीदने में दिक्कत हो रही है।