{"_id":"6630118f0f2a2b2ffb046017","slug":"cattle-dies-after-being-hit-by-bus-one-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121224-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस की चपेट में आने से मवेशी की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस की चपेट में आने से मवेशी की मौत, एक जख्मी
Tue, 30 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे से पूरब दो सौ मीटर नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार की भोर में अज्ञात बस की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी जख्मी हो गई। ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला शंकरपुर निवासी रामादल यादव सोमवार की भोर में अपने दोनों भैंस को चराने के लिए जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात बस की चपेट में आकर एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। उपनिरीक्षक कमलेश यादव के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन