{"_id":"6a6a62c8ceb47f43930651e7","slug":"case-registered-under-kidnapping-charges-in-connection-with-the-elopement-of-two-teenage-girls-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182228-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो किशोरियों को भगाने के मामले में अपहरण की धारा में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो किशोरियों को भगाने के मामले में अपहरण की धारा में रिपोर्ट
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा पुलिस ने क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को भगाने के मामले में बुधवार को एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर अपनी 14 वर्षीया बेटी और 17 वर्षीया भतीजी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया गया है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे दोनों लड़कियां घर से बिना कुछ बताए लापता हो गईं। आरोप है कि ग्राम पंचायत सतगुरु निवासी सुमित व उसका एक दोस्त दोनों लड़कियों को कहीं भगा ले गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद उसने तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।