{"_id":"664e80ef7b6b69089a0cdf74","slug":"case-registered-in-case-of-death-of-teenager-in-accident-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-123058-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में किशोरी की मौत मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में किशोरी की मौत मामले में केस दर्ज
Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। भैसहिया गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आने से किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। सोमवार की सायं करीब पांच बजे सड़क के किनारे खड़ी किशोरी संजू (10) को फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। घायल संजू को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता विनोद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन