फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered for attempting to withdraw Rs 18 lakh by stealing cheques.

Maharajganj News: चेक चोरी कर 18 लाख रुपये निकालने के प्रयास केस दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Sep 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Case registered for attempting to withdraw Rs 18 lakh by stealing cheques.
भिटौली। क्षेत्र के किशुनपुर निवासी आशुतोष जायसवाल ने तीन व्यक्तियों पर चेक चोरी कर 18 लाख रुपये खाते से निकलने के प्रयास में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में लिखा है कि क्षेत्र के ही भैंसी निवासी एक युवक मेरे हार्डवेयर की दुकान पर बीते 10 वर्षों तक काम किया है। उसने एक वर्ष पूर्व काम छोड़ दिया, लेकिन अच्छे संबंध होने के कारण वह मेरे दुकान पर कभी-कभी आता जाता था। मेरा छोटा-मोटा काम भी कर देता था। इसी दौरान उसके एक संबंधी से भूमि विवाद है, जिसके वहां वह काम भी करता है। एक दिन वह मेरे दुकान पर आया और मौका देखकर काउंटर से हस्ताक्षर युक्त एक भारतीय स्टेट बैंक शाखा भिटौली का चेक चुरा लिया और उसने उक्त चेक का दुरुपयोग करते हुए अपने मिलने वाले परसिया निवासी कुछ लोगों के साथ मिलकर एक षड्यंत्र के तहत उसने बैंक में 18 लाख रुपये की राशि भरकर जमा कर दिया, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण उक्त धनराशि खाते से अवमुक्त नहीं हो पाई। जब मेरे मोबाइल नंबर पर मैसेज आया तब मुझे इसकी जानकारी हुई। तब मुझे पता चला कि रवि शर्मा, विनोद यादव ने षड्यंत्र के तहत चेक चुराकर कूटरचित तरीके से मेरे अकाउंट से 18 लाख रुपये निकलने का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता की तहरीर में आरोपी रवि शर्मा, विनोद यादव एवं शिवेंद्र वर्मा उर्फ राजू वर्मा पर साइबर थाने में केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed