फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against two including seed store shopkeeper

Maharajganj News: बीज भंडार के दुकानदार समेत दो पर केस दर्ज

Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two including seed store shopkeeper
ठूठीबारी। राजाबारी स्थित एक बीज भंडार के दुकानदार समेत दो लोगों पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने ठूठीबारी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। उनपर आरोप है कि वह बिना उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र के वह खाद बेच रहे थे।
विज्ञापन

25 जुलाई को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व अपर जिला कृषि अधिकारी सुमित निषाद ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी स्थित बीज भंडार फर्म के गोदाम से 40 बोरी यूरिया इफको ब्रांड, सल्फर 12 बोरी अभिमन्यु ब्रांड, टोटल अभिमन्यु सल्फर 09 बोरी, टोल मैक्स सल्फर 80 बैग, माइक्रोन्यूट्रिएंट दो बोरी व केबीआर बाजरा बीज लगभग 35 बोरी पकड़ा था। पूछताछ में बीज भंडार संचालक आकाश गुप्ता ने केवल बीज व कीटनाशी लाइसेंस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गोदाम में भंडारित अनुदानित यूरिया व गैर अनुदानित अन्य उर्वरकों से संबंधित कोई अभिलेख या उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। विभागीय जांच के दौरान पाया गया कि फर्म के प्रोपराइटर आकाश गुप्ता ने भारत-नेपाल बार्डर पर उर्वरक व्यवसाय के लिए प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में बिना उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र व अन्य अभिलेखों के ही अनुदानित यूरिया उर्वरक के साथ ही अन्य गैर अनुदानित उर्वरकों का अवैध भंडारण और व्यवसाय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed