{"_id":"66270854b4e7a7e4860bc544","slug":"case-registered-against-two-for-taking-youth-hostage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120719-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवकों को बंधक बनाने के मामले में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवकों को बंधक बनाने के मामले में दो पर केस दर्ज
Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा में 12 अप्रैल को कुछ लोगों द्वारा दो युवकों को बाइक चोरी के आरोप में खंभे से बांधने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने दोनों युवक व उसके एक और साथी को शांतिभंग में चालान कर दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया। दोनों युवकों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने मुन्नीलाल व बैजनाथ के खिलाफ केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक अंजनी कुमार के अनुसार, केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन