{"_id":"676ef32e0526f009ee0f50ed","slug":"case-registered-against-kotdar-for-black-marketing-of-government-goods-maharajganj-news-c-205-1-ksh1003-129176-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी गल्ले की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी गल्ले की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस दर्ज
Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
हाटा । तहसील क्षेत्र के रामपुर झुरिया के कोटेदार के खिलाफ सरकारी गल्ले की कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूर्ति निरीक्षक के औचक निरीक्षण में राशन कम और पत्रावलियों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी।
एसडीएम प्रभाकर सिंह के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ पटेल ने रामपुर झुरिया के सरकारी गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को कई कमियां मिलीं थीं। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कराई गई है।
पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ पटेल ने बताया कि एसडीएम से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। हिदायत देने के बावजूद कोटेदार के यहां गेहूं, चावल और चीनी की स्टॉक में कमी मिला था। जांच के दौरान मौके पर रजिस्टर मांगने पर नहीं मिला और वितरण दिवस होने के बावजूद विभाग को बिना सूचना दिए विक्रेता दुकान बंद कर गायब मिले थे। निशुल्क खाद्यान्न गेहूं 13.56 क्विंटल, चावल 7.86 क्विंटल वहीं चीनी आठ किलोग्राम की कालाबाजारी की गई। जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा के तहत दंडनीय अपराध है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कराया गया है।