फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case of illegal market fee collection on government land heated up

Maharajganj News: सरकारी भूमि पर अवैध मंडी शुल्क वसूली का मामला गरमाया

Thu, 21 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 21 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case of illegal market fee collection on government land heated up
लक्ष्मीपुर। नौतनवा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से दो किमी दूर मोहनापुर बाजार में वर्षों से किसानों द्वारा प्रतिदिन सब्जी बेचने के लिए थोक मार्केट की दुकान लगाया जाता है। आए दिन मंडी शुल्क के नाम पर भारी भरकम व अभद्रता पर उच्चाधिकारियों से कुछ किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकारी लोनिवि व वन विभाग की भूमि पर दैनिक सब्जी की दुकान लगाने पर अवैध तरीके से मंडी शुल्क वसूली जाती है। जबकि वसूली करने वाले लोगों का कहना है कि वन विभाग की जमीन है जिस पर नीलामी हुई है। इस मामले की शिकायत पर बृहस्पतिवार मौके पर जांच को राजस्व, पुलिस, वन विभाग के अधिकारी पहुंचकर अपना-अपना क्षेत्र सीमांकन किए।
विज्ञापन



तूफैल अहमद ने बताया कि इस जमीन पर उसने वन विभाग से नीलामी लिया है जो टेंडर 60 हजार रुपये में है और मार्च तक का टेंडर है। अधिक शुल्क वसूली पर बताया कि किसानों का आरोप झूठा है। सिर्फ 10 से 20 रुपये प्रति दुकान वसूली की जाती है। पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि किसानों से लोनिवि की जमीन पर अवैध मंडी शुल्क वसूली की अधिकारियों द्वारा सूचना पर मौके पर पहुंचा था। मौके पर निर्देश दिया गया है कि जब तक वन विभाग व लोनिवि के बीच जबतक सीमांकन निर्धारण नहीं हो जाता तब तक कोई शुल्क वसूली नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर लक्ष्मीपुर वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा जमीन का टेंडर किया गया है। नौतनवा उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायत थी कि लोनिवि की जमीन पर अवैध तरीके से मंडी शुल्क वसूली जा रही है। दूसरी ओर जबकि वन विभाग का कहना है जमीन वन विभाग का है जिस पर मंडी शुल्क की नीलामी हुई है। इस दौरान लोनिवि लेखपाल, राजस्व, चकबंदी की टीम मौके पर पहुंच सीमांकन किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed