{"_id":"658d766b646c4409df0a5e19","slug":"case-of-culpable-homicide-against-marriage-hall-owner-and-contractor-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12657-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मैरिज हाल मालिक व ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मैरिज हाल मालिक व ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस, गिरफ्तार
Thu, 28 Dec 2023 06:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के रूदलापुर में निर्माणाधीन मैरिज हाल की छत गिरने के मामले में पुलिस ने मालिक व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का चालान कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात रही।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई रूदलापुर में पांच हजार वर्ग मीटर में पिलर के सहारे छत लग रही थी। तभी चार इंच की दीवार फट गई, जिससे छत ढह गई। मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना के जिम्मेदार मैरिज हाल के मालिक कोल्हुई रूदलापुर रामअवतार प्रजापति व ठेकेदार प्रमोद पासवान के खिलाफ लापरवाही पूर्वक काम करने के मामले में हादसे में जाने गंवाने वाले रमाशंकर के पिता सुदामा की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मैरिज हाल के पास दो पुलिस कर्मी तैनात रहे।
गांव के लोग भी घटना को लेकर चर्चा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि घटना के बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोपी मैरिज हाल के मालिक व ठेकेदार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। घटना में तीन की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच का इलाज चल रहा है।