{"_id":"644ad27f8c146d2ab609fa14","slug":"case-in-shikshmitra-murder-maharajganj-news-c-7-1-143077-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षामित्र की मौत मामले में सात दिन बाद सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षामित्र की मौत मामले में सात दिन बाद सात पर केस दर्ज
Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में शिक्षामित्र की मौत के अलावा दो लोग हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के परागपुर गांव के टोला बेलवाडिह में बीते शुक्रवार को दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की शिक्षामित्र की मौत हो गई थी। दो लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ितों के दर्द को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस छह दिनों तक हीलाहवाली करने के बाद सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को तहरीर देकर मृत शिक्षामित्र के देवर भुनेश्वर त्रिपाठी ने बताया है कि दरवाजे के सामने की भूमि पर पाइप बिछाने को लेकर पट्टीदारों से तीन चार दिनों से कहासुनी हो रही थी। उसी बात को लेकर शुक्रवार देर शाम को एक बार फिर से पट्टीदारों ने बहस शुरू हो गई। इस दौरान आक्रोशित पट्टीदारों ने गोलबंद होकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान पिता केशव आचार्य त्रिपाठी और भाभी नंदनी देवी के अलावा खुद घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर शिक्षामित्र भाभी नंदनी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले में मृत शिक्षामित्र नंदनी के देवर भुनेश्वर की तहरीर के आधार पर आरोपी पारस सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।