फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against two people on charges of sexual abuse

Maharajganj News: यौन शोषण के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two people on charges of sexual abuse
नौतनवा। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से पड़ोसी गांव के एक युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, एससीएसटी, अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पास के एक विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ती है। पड़ोस के एक गांव का युवक पढ़ाई के दौरान विद्यालय आते-जाते समय एक वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। उनकी बेटी को विद्यालय से 9 जनवरी को दो युवक बाइक से ले जाकर शादी के लिए विशेष विवाह न्यायालय में शादी का प्रार्थना पत्र फर्जी दस्तावेज के आधार पर दे दिया। रात में उनकी पुत्री को घर पर छोड़ दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताई तो वीडियो वायरल कर दूंगा। जब उन्हें शादी के आवेदन का पता चला तो विशेष विवाह न्यायालय जाकर उनके पति ने आपत्ति किया। आरोपी 17 फरवरी को उनके घर जाकर पुत्री को बुलाकर अपने घर ले जाने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अवैध संबंध के लिए मजबूर करने, बहला फुसलाकर, एससीएसटी, पॉक्सो व अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed