फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against two for snatching vehicle

Maharajganj News: गाड़ी हड़पने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for snatching vehicle
परतावल। गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहों टोला झगरहों निवासी रामसजन ने दो लोगों पर गाड़ी लेकर किस्त न जमा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित रामसजन के अनुसार उसके पास बोलेरो पिकअप है। गाड़ी की किश्तें न जमा होने पर महिंद्रा फाइनेंस ने बीते 12 अगस्त को गाड़ी खींचकर गीडा स्थित इंडियन गैस गोदाम में खड़ी कर दी थी। बाद में रामसजन ने 24 जून को बकाया किश्तें जमा कर अपनी गाड़ी रिलीज करवा ली। इसके बाद शैलेश तिवारी निवासी धनहा नायक और अभय उपाध्याय निवासी रामपुर उपाध्याय ने रामसजन से कहा कि वे गाड़ी चलवाने का काम करते हैं और यदि आप गाड़ी दें तो उसकी किश्त वे जमा करेंगे और हर महीने 10 हजार रुपये देंगे। आर्थिक स्थिति को देखते हुए रामसजन ने सहमति दे दी। आरोप है कि दोनों लोग गाड़ी लेकर चले गए लेकिन न तो कोई किश्त जमा की और न ही तय रकम दी। जब रामसजन ने पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि न तो गाड़ी लौटाएंगे और न ही किश्त भरेंगे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शैलेश तिवारी व अभय उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed