फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against six people including husband

Maharajganj News: पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including husband
सोनौली। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, घनश्याम नगर में बीते तीन सितंबर को एक 32 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की पहचान कमलावती (32) के रूप में हुई है जो रमेश अग्रहरि की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में चोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि महिला की मौत सामान्य नहीं थी। इसी आधार पर पुलिस ने पति रमेश अग्रहरि समेत छह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले में बिसरा सुरक्षित रख आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका के पिता विनोद पांडेय ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने थाना पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने की मांग की जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। कमलावती का विवाह लगभग 17 वर्ष पूर्व प्रेम संबंधों के चलते नेपाल में रमेश अग्रहरि से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed