फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against four including husband for harassing married woman

Maharajganj News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति समेत चार पर केस

Sun, 15 Sep 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 15 Sep 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including husband for harassing married woman
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया निवासी विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करते रहे। 45 बार पंचायत के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आए। पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बैठवलिया गांव निवासी मंशा मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल 2017 को उनकी शादी दुर्गेश कुमार गुप्ता निवासी गौरी खुर्द टाउन एरिया गौरी बाजार धर्मकांटा के सामने जिला देवरिया के साथ हुई थी। शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो चंद दिनों के बाद पति परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी वह मायके में माता-पिता को दी। उसके बाद ससुराल वालों को माता-पिता, भाई व अन्य सम्मानित लोगों ने समझाया, लेकिन वह लोग अपनी आदत से बाज नहीं आए। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 45 बार पंचायत भी हुई। इसी दौरान दोनों के बीच से एक बच्ची भी जन्म ले ली। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता मंशा मद्धेशिया की तहरीर पर आरोपी पति दुर्गेश कुमार गुप्ता, ससुर दिनेश कुमार गुप्ता, सास माया और ननद नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed