{"_id":"67ffd3c72cca0f62c904d51c","slug":"case-filed-against-daughter-in-law-accused-of-murder-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147070-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हत्यारोपी बहू पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हत्यारोपी बहू पर केस दर्ज
Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के टोलाडाड़ में हिस्से की गेहूं मांगने पर बहू ने सास की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर गांव के टोलाडाड़ निवासी चंद्रावती देवी (65) के दो बेटे रामा और उमेश के साथ ही एक बेटी आरती है। चंद्रावती के पति की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। चंद्रावती की बेटी आरती शादीशुदा है। वह परिवार के साथ ससुराल में रहती है। जबकि छोटा बेटा उमेश का मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते चंद्रावती देवी उसे अपने पास लेकर रहती थी।
वहीं बड़ा बेटा रामा पत्नी ललिता देवी और तीन बच्चों के साथ अलग रहता था। रामा की पत्नी ललिता अक्सर मामूली बात को लेकर सास चंद्रावती को मारती-पीटती थी। इसी बीच 13 अप्रैल को हिस्से का गेहूं मांगने की बात को लेकर बहू ललिता देवी आक्रोशित होकर डंडों से सास चंद्रावती देवी को मारने पीटने लगी। इसके बाद भी ललिता का मन नहीं भरा तो वह सास चंद्रावती के सीने पर चढ़कर बैठ गई। तब तक सीने पर बैठी रही जब तक सास चंद्रावती देवी ने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में पुलिस आरोपी बहु को तत्काल हिरासत में ले ली थी, लेकिन पुलिस तीन दिनों तक तहरीर न मिलने के चलते मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कदम नहीं बढ़ा पा रही थी। वहीं बुधवार को मृतक चंद्रावती देवी के बेटी आरती तहरीर मिलते ही आरोपी बहु ललिता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ है l थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।