फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case field against ten farmers for burring stubble

पराली जलाने के आरोप में दस किसानों पर केस दर्ज

Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
case field against ten farmers for burring stubble
पराली जलाने के आरोप में दस किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। पराली जलाने पर प्रशासन की ओर से सख्ती जारी रही है। बृहस्पतिवार को पराली जलाने के आरोप में दस किसानों पर केस दर्ज कराया गया।
बीते दिनो जिले में कई स्थानों पर जांच के दौरान पराली जलाने की पुष्टि होने के बाद किसानों पर केस दर्ज किया गया था। उसके बाद भी किसान गंभीर नहीं हो रहे हैं। जिले में प्रत्येक दिन लेखपालों की टीम भ्रमण कर पराली जलने की जांच कर रही है। वहीं पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को चौक क्षेत्र में किसानों की मनमानी दिखी। क्षेत्र के ग्राम सभा बेलभरिया निवासी सात किसानों पर हल्का लेखपाल ने चौक बाजार थाने में केस दर्ज कराया। ग्राम सभा बेलभरिया निवासी सात किसान पराली को जला रहे थे। उसी दौरान हल्का लेखपाल अजित कुमार पटेल, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पराली जला रहे किसान मौके से फरार हो गए। हल्का लेखपाल ने इसकी शिकायत थाने में की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा गया तो पराली जलते हुए पाया गया। चौक थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पराली जलाने के आरोपी में किसान रामदरश, लल्लन पांडेय, वृंदावन, चंद्रावती, सुमित, ज्ञानेश्वर व बिकाऊ पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही किसानों से अपील की जा रही है कि खेत में पराली न जलाएं।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार, तहसील क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर पराली जलाने पर लेखपालों की ओर से तीन काश्तकारों पर केस दर्ज कराया गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मुड़िला, बैरिया एवं नरायनपुर में पराली जलाए जाने की सूचना मिली। मौके से लेखपालों को भेजकर जांच के बाद सुभाष, समातुन निशा एवं तीरथ पर थाने में पर्यावरण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed