फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case against manager, principal and teacher

Maharajganj News: प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षिका के खिलाफ केस

Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case against manager, principal and teacher
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के घोड़नर कमता स्थित एक विद्यालय के जिम्मेदारों पर विद्यालय में पढ़ने पहुंचे एलकेजी छात्र को आंख पर मारने का आरोप है। इस मामले में छात्र के पिता ने न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और एक शिक्षिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में इमरान निवासी पोखरभिंडा ने बताया है कि उनका पांच वर्षीय बेटा इश्तियाक ग्रीन बीव पब्लिक स्कूल घोड़नर कमता में कक्षा एलकेजी का छात्र है।
विज्ञापन

वह हर रोज की तरह 18 अक्तूबर 2024 विद्यालय में पढ़ने गया था। आरोप है कि जहां पर अध्यापिका एवं प्रधानाचार्य व प्रबंधक मिलकर बिना किसी कारण के ही बेटे को मारपीट कर आंख फोड़ दी। इस दौरान बेटा खून से लथपथ हो गया। ऐसे में मोबाइल के जरिए उन्हें सूचना मिली तो वह तत्काल विद्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर बेटे के साथ ऐसा करने का कारण पूछा। इस दौरान विद्यालय के उक्त जिम्मेदारों ने कहा कि बेटे को इलाज कराने के लिए शांति से विद्यालय से लेकर चले जाओ। इतना ही नहीं जिम्मेदारों ने मामले में कही भी शिकायत करने पर उन्हें जानमाल की धमकी भी दी। जिसके चलते वह काफी डरा और सहमा हुआ है। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रधानाचार्य ग्रीन बीव पब्लिक स्कूल घोड़नर, परमा शर्मा बंधु निवासी पकड़ी भारत खंड और शिवानी निवासी चरगहा टोला छहघरवा के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed