फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cardholders, angry with the short weighing, staged a protest

Maharajganj News: घटतौली से आक्रोशित कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 02 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Cardholders, angry with the short weighing, staged a protest
निचलौल। क्षेत्र के बजही गांव में राशन वितरण के दौरान घटतौली से राशन कार्ड धारक आक्रोशित हो उठे। गांव के पंचायत भवन पर बुधवार को राशन कार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभाग के जिम्मेदार पीड़ित राशन कार्ड धारकों से बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


पंचायत भवन पर प्रदर्शन कर रहे राशनकार्ड धारक हेमा देवी, शुभावती देवी, रीमा, रामबृक्ष, सुग्गी, सुशीला, लीलावती, कौशल्या, फूला, कोइली, जंत्रिया, रत्नावली आदि ने बताया कि गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार की ओर से राशन वितरण के दौरान प्रति यूनिट दो किलो की घटतौली की जा रही है। इतना ही नहीं सरकार के आदेश पर केवाईसी के नाम पर राशनकार्ड धारकों से दुकान के दुकानदार की ओर से रकम भी वसूली किया गया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों की ओर से कोई काईवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब दुकानदार की ओर से राशन कार्ड धारकों की फिंगर लगवाकर चार दिन बाद राशन दिया जाने लगा। पीड़ित राशन कार्डधारकों का आरोप है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार के मनमानी का विरोध करने पर दुकानदार की ओर से उन लोगों को धमकियां भी दी जाती हैं। ऐसे में वह लोग दुकानदार से काफी परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल के अनुसार, पीड़ित राशनकार्ड धारकों की ओर से आईजीआरएस किया गया था। इस मामले में गांव पहुंचकर करीब 80 राशनकार्ड धारकों से बयान दर्ज किया गया है। पीड़ित राशनकार्ड धारकों के बयान के आधार पर कोटेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed