{"_id":"663f271f2acc76bcbd00102a","slug":"car-hit-by-truck-passengers-narrowly-escaped-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122171-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आई कार,बाल बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आई कार,बाल बाल बचे यात्री
Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर गनेशपुर ढाला पर शुक्रवार को बनगढि़या गोदाम से गल्ला लाद कर आ रहे ट्रक का एक्सल टूटने के कारण पीछे खड़ी कार चपेट में आ गई। फरेंदा कस्बे निवासी पूर्व सभासद कृष्ण कुमार वर्मा परिवार के साथ कार से नौगढ़ से फरेंदा लौट रहे थे। अभी फरेंदा से थोड़ी दूर पहले ही गनेशपुर ढाला के समीप गल्ला लदी ट्रक का अचानक एक्सल टूट जाने से ट्रक पीछे जाने लगा और कार के ऊपर चढ़ गया। कार में सवार यात्री व चालक मुश्किल से निकल कर बाहर आए। जहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद घंटों रास्ता जाम रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रास्ता जाम हटवाया। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन