फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates will be selected for over 1,000 vacant positions by more than 15 companies.

Maharajganj News: नौतनवा में वृहद रोजगार मेला 30 को

Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be selected for over 1,000 vacant positions by more than 15 companies.
महराजगंज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्तूबर को नौतनवा के राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को दस हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक का प्रतिमाह वेतन होगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत कक्षा 8वीं, 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक एवं अन्य तकनीकी तथा गैर-तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। मेला सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed