फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Came out of the house after having dinner, found dead body hanging in the morning

Maharajganj News: रात में खाना खाकर घर से निकला, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Sun, 30 Jul 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Came out of the house after having dinner, found dead body hanging in the morning
रात में खाना खाकर घर से निकला, सुबह फंदे से लटका मिला शव
पुलिस मामले की जांच में जुटी, मानसिक रूप से बीमार बता रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। पुरंदरपुर के रजापुर तेनुअहिया गांव के सीवान में शनिवार की सुबह आम के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। सुबह गांव के लोगों ने पुलिस के अलावा परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रजापुर तेनुअहिया गांव निवासी हरिंदर का 20 वर्षीय पुत्र मुरली सहानी शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद घर से निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग गांव के बाहर शौच के लिए गए तो देखा कि आम के पेड़ से साड़ी का फंदा लगा हुआ युवक का शव लटक रहा है। जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने परिजनाें को दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह चार भाईयों में दूसरे नंबर का था जो बाहर कमा कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की शादी अभी नहीं हुई थी। अभी छह माह पूर्व मानसिक बीमारी के कारण घर लौट आया था। तब से उसकी दवा चल रही थी। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed