फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Called for Panchayat, beaten with sticks

Maharajganj News: पंचायत के लिए बुलाया, लाठी-डंडों से कर दी पिटाई

Wed, 10 Sep 2025 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Called for Panchayat, beaten with sticks
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में सोमवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पैसे के लेन-देन को लेकर बुलाई गई पंचायत मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परतावल के छातिराम पेट्रोल पंप के समीप पनियरा थाना क्षेत्र के रामनगर बैदा गांव निवासी महेंद्र नाथ अपने साथी कमलेश पासवान के साथ पंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह पंचायत पुराने लेन-देन और पैसों के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन

जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा, तभी पहले से मौजूद चार लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर हुई कि पीड़ित और उसका साथी घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करने लगे। मारपीट होती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग पहले से ही पंचायत की आड़ में पीड़ित को सबक सिखाने की नीयत से आए थे। पीड़ित ने इस मामले की तहरीर श्यामदेउरवां थाने में दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल मिश्रा, ज्ञानेंद्र दूबे, देवेंद्र शुक्ला, गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed