फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cadets learned the tricks of firing

Maharajganj News: कैडेट्स ने फायरिंग के सीखे गुर

Wed, 01 May 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 01 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Cadets learned the tricks of firing
महराजगंज। राष्ट्रीय कैडेट कोर के 102 यूपी बटालियन की ओर से समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा, धनेई महराजगंज में आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने सटीक निशाना लगाकर एक गोली एक दुश्मन के फॉर्मूले को आत्मसात किया।
विज्ञापन

शिविर में कैंप कमांडेड कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण जीवन से परिचित कराते हुए कहा कि एनसीसी में सैन्य, शस्त्र और मैप का प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। नेशनल कैडेट कोर भारतीय युवा में राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, और सैन्य नौकरियों के प्रति उत्साह को बढ़ाने का काम करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और छात्राओं में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

एनसीसी का प्रमुख लक्ष्य युवा पीढ़ी को सैन्य जीवन के महत्वपूर्ण तत्वों की समझ और समर्थन प्रदान करना है, जो उन्हें देश सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। एनसीसी में छात्रों को सैन्य तकनीकों, संरचना और संगठन की जानकारी प्रदान करता है। सैन्य शिक्षा उन्हें युद्ध क्षेत्र में नियमितता, संगठन और विश्वास को विकसित करने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कहा राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासन, और सामाजिक सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि शस्त्र शिक्षा भी एनसीसी का एक अहम हिस्सा है, क्योंकि यह छात्रों को शस्त्रों का सही तरीके से प्रयोग करने की कला सिखाता है। मैप रीडिंग और नेविगेशन की जानकारी भी एक महत्वपूर्ण कौशल है जो एनसीसी के माध्यम से सिखाया जाता है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि अपनी आत्म क्षमता को पहचानिए। आप के शक्ल सूरत मायने नहीं रखती। आप का रचनात्मक और सृजन बौद्धिक कार्य आपको औरों से अलग करता है। शिविर में 11 बटालियन के कैडेट्स फायरिंग का प्रशिक्षण कुशल सैन्य अधिकारियों कैडेट्स को फायरिंग की तकनीकी जानकारी देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
शिविर में क्वार्टर गार्ड, वोट फॉर श्योर पर केंद्रित फ्लैग एरिया, हेरिटेज एग्जिबिशन, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, टग आफ वार, ट्रेजर हंट, क्विज और वाद विवाद प्रतियोगिता से कैडेट्स सैन्य जीवन से जुड़ने की प्रेरणा ली।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के एएनओ डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, आरके राठी, केपी साहू, पवन दहिया, अभिषेक कुमार साहनी, विनीत श्रीवास्तव, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed