फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cadets celebrated NCC Day by organizing a cycle rally.

Maharajganj News: साइकिल रैली निकाल की कैडेट्स ने मनाया एनसीसी दिवस

Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cadets celebrated NCC Day by organizing a cycle rally.
एनसीसी दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को एनसीसी दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न चौराहे से होते हुए कॉलेज परिसर पहुंची। कैडेटों ने जगह-जगह कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

साइकिल रैली का शुभारंभ 46वीं यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर मनोज कुमार और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने झंडी दिखाकर किया। रैली जयपुरिया इंटर कॉलेज से निकल कर विष्णु मंदिर तिराहा, तहसील चौराहा, आंबेडकर तिराहा से रेलवे स्टेशन से होते हुए कॉलेज परिसर पहुंची। कैडेटों ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से एकता व अनुशासन की सीख मिलती है। इस दौरान सूरज कुमार, अंकुर यादव, आदर्श, मनीष, नितेश, सूरज गुप्ता, पवन, अमन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed