फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   By merging schools, the government is attacking education

Maharajganj News: विद्यालयों को मर्ज कर शिक्षा पर कुठाराघात कर रही सरकार

Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
By merging schools, the government is attacking education
नौतनवा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में 5,000 से अधिक परिषदीय विद्यालयों को मर्ज कर शिक्षा पर कुठाराघात कर रही है। यही नहीं, शराब की दुकानें खोलकर युवाओं के भविष्य को दलदल में झोंका जा रहा है। खेती के मूल समय में किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौतनवा तहसील में स्थापित निबंधन कार्यालय में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उपनिबंधक की ओर से प्रतिदिन लाखों का वारा-न्यारा कर व्यावसायिक भूमि को कृषि भूमि के रूप में बैनामा करवाया जा रहा है। यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed