फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buyers of chips, papad and namkeen increased...business crossed 10 crores

Maharajganj News: चिप्स, पापड़ और नमकीन के बढ़े खरीदार..कारोबार 10 करोड़ के पार

Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Buyers of chips, papad and namkeen increased...business crossed 10 crores
महराजगंज। रंग-गुलाल और पिचकारी, किराना सामान, कपड़ा की जमकर बिक्री हो रही है। चिप्स, पापड़ और नमकीन हर कोई खरीद रहा है। कुल मिलाकर कारोबार 10 करोड़ के पार होने का अनुमान है। बाजार में रौनक बढ़ गई है। रंग-पिचकारी की खरीदारी तेज हो गई है। पिचकारी के कुछ नए डिजाइन का स्टॉक भी खत्म हो गया है। कारोबारियों के अनुसार शहर से लेकर चौराहे तक दुकानों में किराना, कपड़ा, रंग-गुलाल, पिचकारी, नमकीन आदि की सबसे अधिक बिक्री हो रही है। मनीष ने बताया कि हथौड़ा, त्रिशुल ली पिचकारी की मांग अधिक है। जिले में एक लाख रुपये की पिचकारी मंगाई गई है। व्यापारी नेता पशुपति नाथ गुप्ता कहते हैं कि सभी मिलाकर करीब 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होगा। बड़ी संख्या में दुकानदारों ने पिचकारी की खरीदारी की है। रंग-गुलाल के व्यापारी दिनेश कुमार ने बताया कि हर्बल रंगों की मांग सबसे अधिक हो रही है। उससे चेहरे पर कोई नुकसान नहीं होता। किराना कारोबारी नवीन ने बताया कि होली में ड्राई फ्रूट्स, तेल, रिफाइन ऑयल, मसाला, सूजी, बेसन, मैदा की मांग बढ़ रही है। मांग को देखते हुए पहले ही स्टॉक मंगाया गया है। होली में किराना मंडी से सब मिलाकर करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ है। होली और ईद को लेकर बाजार में काफी रौनक है। इसी तरह से मिठाई समेत अन्य कारोबार में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed