फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Businessmen are busy selling adulterated khoya and bad boondi laddus

Maharajganj News: मिलावटी खोवा और खराब बूंदी के लड्डू खपाने में जुटे धंधेबाज

Sat, 08 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are busy selling adulterated khoya and bad boondi laddus
नौतनवां में मिठाई को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
महराजगंज। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। बीते दिन की कार्रवाई में मिलावटी खोवा मिला था। त्योहार को देखते हुए बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार है। टीम लगातार छाप डाल रही है।
विज्ञापन

वहीं खराब बूंदी वाले लड्डू भी धंधेबाज होली में खपाने में जुटे हैं। गोरखपुर मंडी की खराब कचरी धंधेबाजों ने सीमावर्ती क्षेत्र में भेज दी है। शहर से लेकर गांव के चौराहे पर दुकानों तक मिलावटी खोवा पहुंचाया जा रहा है। होली में इसकी मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन

होली पर पकवानों की मिठास तो सभी को खूब पसंद आती है, लेकिन मिलावट इसमें कड़वाहट घोल सकती है। होली पर बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। मावा और पनीर के साथ तेलों में भी मिलावट का खेल शुरू हो गया, लेकिन सावधानी आपको इस मिलावट से बचा सकती है। छोटी-छाेटी बातों का ध्यान रखकर हम मिलावट की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना गुजिया के होली की मिठास पूरी नहीं हो सकती है और बिना मावा के गुजिया बनाना भी संभव नहीं है। गुजिया की मांग बढ़ने के साथ ही मावा की मांग भी बढ़ जाती है और इसके साथ ही शुरू हो जाती है मिलावट, लेकिन थोड़ी सतर्कता बरती जाए तो मावा में मिलावट की पहचान की जा सकती है। वहीं जानकार बताते हैं कि पैक्ड मिठाइयाें से लेकर नमकीन व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उस पर दर्ज निर्माण तिथि जरूर देखें। साथ ही ये भी देखें कि संबंधित खाद्य पदार्थ कब तक खाने के योग्य हैं।

खुली गुजिया और मिठाइयां खरीदते समय भी इसका ध्यान रखें। विक्रेता से निर्माण की तारीख के बारे में जानकारी लेने के बाद ही खरीदारी करें। सूत्र बताते हैं कि कानपुर से मिलावटी खोये की बड़ी खेप जिले में पहुंच रही है। मिलावटखोर इसे निजी वाहनों से भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed