फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses carrying tour permits from Nepal are carrying passengers.

Maharajganj News: नेपाल से टूर परमिट की बसें ढो रही हैं सवारी, सुरक्षा में सेंध

Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Buses carrying tour permits from Nepal are carrying passengers.
भैरहवा। सोनौली सीमा पर एक तरफ चौकसी बरती जा रही है, तो दूसरी तरफ टूर परमिट की आड़ में नेपाल से यात्रियों को लेकर बस दिल्ली तक बे रोक टोक पहुंच रही है। इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दो दो दर्जन से अधिक बसें अवैध तरीके संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारत व नेपाल सरकार के पारस्परिक समझौते के अनुसार भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के अंतर्गत दिल्ली से पोखरा नेपाल मार्ग पर मॉडर्न एरा टूर एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड पोखरा (नेपाल) व भारत के उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ,साहिबाबाद डिपो (गाजियाबाद क्षेत्र) की चार व नेपाली नंबर की चार बसों का परमिट जारी किया गया है। दूतावास की ओर से जारी परमिट पर यह भी लिखा गया है जिन बसों की परमिट जारी की जा रही है वे बसें सोनौली लैंड कस्टम कार्यालय से होकर दिल्ली के लिए जाएंगी और वापसी भी उसी सीमा से होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नेपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों की जारी हुए परमिट के आड़ में जिम्मेदार अधिकारी के मिली भगत से दो दर्जन से अधिक नेपाल से दिल्ली के लिए प्राइवेट व कुछ नेपाली नंबर की बस मनमाने तरीके से सवारी ढ़ो रहीं हैं।
विज्ञापन

नेपाल में यहां से मिलती हैं बसें

करीब दो दर्जन से अधिक टूर परमिट बसों को बाहर के जिलों से बुलाकर बिचौलिए के माध्यम से नेपाल के भैराहवा, बेलहिया व बुटवल के आसपास खड़ी कर नेपाली सवारियों को बैठा मनमाना किराया वसूल लखनऊ, कानपुर ,गाजियाबाद व दिल्ली भेजने में कुछ सोनौली व भैरहवा बुटवल के बिचौलिए शामिल हैं। बिचौलिए नेपाल के तमाम ट्रैवल एजेंसी से संपर्क कर सवारियों को एकत्र करने के उपरांत यात्रियों की एक लिस्ट तैयार कर प्राइवेट बसों में बैठाकर दिल्ली भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों रुपये का नुकसान हर महीने हो रहा

सोनौली डिपो के आर नंदकिशोर चौधरी का कहना है कि जब से यह बसें प्राइवेट बसें नेपाल से दिल्ली के लिए चल रही हैं, तब से परिवहन विभाग का लाखों रुपए का नुकसान हर महीने हो रहा है इन अवैध बसों के संचालक को लेकर एआरटीओ से बात की गई है। एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली ही जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed