फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses carrying passengers illegally

Maharajganj News: अनधिकृत रूप से सवारी ढो रहीं बसें

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Buses carrying passengers illegally
सोनौली में सवारी बैठाते बस चालक।
महराजगंज/सोनौली। दिल्ली से काठमांडो तक चलने वाली बसों में परमिट के नाम पर खेल हो रहा है। टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारी ले जाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। कार्रवाई के बाद बसों पर कुछ दिन तक अंकुश रहता है, लेकिन बाद में नियम ताक पर रख बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में बसे सवारियां ले जा रही हैं। इस पर कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन अंकुश नहीं लग पा रहा है। काठमांडो वाया सोनौली से दिल्ली जाने वाली पर्यटक बसें हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले शिकायत पर परिवहन विभाग ने कुछ बसों की कागजात की जांच की थी, जिसमें अनियमितता मिलने के बाद सदर कोतवाली में बस मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर परिवहन विभाग को चूना लगाया जा रहा है। 20 से अधिक अवैध बसें सवारियां ढो रहीं हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है। परमिट समाप्त होने के बाद झांसा देने के लिए बस पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा लिखवा दिया जाता है।
इससे पर्यटक झांसे में आ जाते हैं, जबकि ये बसें अधिकृत नहीं होती हैं। इनमें कहीं से भी किसी यात्री को बैठा लिया जाता है। उसकी सूची नहीं होती है। अधिकृत बसों में सभी यात्री सूचीबद्ध होते हैं। बीच में यात्रियों को बैठने की अनुमति नहीं होती है। नेपाल एवं भारत सरकार ने यात्रियों को भारत से नेपाल और नेपाल से भारत ले जाने के लिए सिर्फ 12 बसों को अनुमति दिया है।
इसमें काठमांडू से दिल्ली चार बस काठमांडू से बनारस चार बस और पोखरा से दिल्ली चार बस नेपाल से मैत्री सेवा के नाम से चल रही हैं। इसी के आड़ में नेपाल पर्यटक यात्री बस के नाम से 20 से अधिक बस भारतीय दूतावास के 15 और 30 दिनों की परमिट लेकर सवारी बैठा रही हैं।

सूत्रों की माने तो अलग-अलग राज्यों से भारतीय नंबर की टूर परमिट बसों को सोनौली व नेपाल के भैरहवा, बेलहिया व बुटवल के आसपास खड़ी रहती हैं। नेपाली सवारियों को बैठाकर मनमाना किराया वसूल किया जाता है। कुछ बस नौतनवा के बाईपास और सोनौली के होटल के पास ऑफिस बनाकर दिल्ली के लिए सवारियां बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed