फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus station lacks basic amenities, passengers suffer in the heat

Maharajganj News: बस स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गर्मी में यात्री बेहाल

Thu, 04 Jun 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bus station lacks basic amenities, passengers suffer in the heat
निचलौल बस अड्डे पर सुविधा न होने से धूप में खड़े लोग।
कड़ी धूप में यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
विज्ञापन


खुले आसमान के नीचे घंटों बसों का इंतजार करते हैं यात्री
महराजगंज। निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल एवं प्रसाधन जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी है।

बस स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि पूरे परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए केवल चार कुर्सियां रखी गई हैं। यात्रियों को अपने सामान और छोटे बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्टेशन परिसर में प्रसाधन की व्यवस्था न होने के कारण महिला यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई यात्रियों ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए शौचालय की अनुपलब्धता गंभीर समस्या बन चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बस स्टेशन पर पेयजल की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में दूरदराज से आने वाले यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जब स्टेशन प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी स्पष्ट बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इस संबंध में जिला स्तर के अधिकारियों से ही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि बस स्टेशन के विकास के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, लेकिन निर्माण कार्य कब शुरू होगा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

यात्रियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि भीषण गर्मी में समय से बसें नहीं मिलने के कारण यात्रा और अधिक कठिन हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर का प्रमुख बस स्टेशन होने के बावजूद यहां की बदहाल व्यवस्था जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता को उजागर करती है। यात्रियों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रस्तावित विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed