फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus service on Gangi Bazar-Mujuri-Paniara route halted

Maharajganj News: गांगी बाजार-मुजुरी-पनियरा रूट पर बस सेवा ठप

Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bus service on Gangi Bazar-Mujuri-Paniara route halted
महराजगंज। गांगी बाजार से मुजुरी पनियरा होते हुए जिला मुख्यालय जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इससे यात्रियों को महराजगंज जाने में दिक्कत हो रही है। प्राइवेट वाहनों से अधिक किराया चुकाकर मुख्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांगी बाजार महराजगंज जिले की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण चौराहा है जो गोरखपुर सीमा से सटा है। यह चौराहा न केवल महराजगंज बल्कि गोरखपुर, जंगल कौड़ियां, सरहरी, पीपीगंज आदि क्षेत्रों को जोड़ता है। यही नहीं, यह स्थान चार थाना क्षेत्रों पनियरा, गुलरिहा, पीपीगंज और कैंपियरगंज की सीमा पर भी स्थित है। ऐसे में इस रूट से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय, दीवानी न्यायालय, जिला अस्पताल, तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय और अन्य सरकारी विभागों में अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही करते हैं। पनियरा क्षेत्र के अक्टहवा, नरकटहा, मंसूरगंज, रतनपुरवा, रामपुर देवीपुर, बेनीगंज, डोमरा, भवानीपुर, गांगी बाजार, हरखपुरा, अहिरौली, औरहिया, सौरहा, सतगुर, मुजुरी, लक्ष्मीपुर, रानीपुर, रामनगर, बैदा, जर्दी, तेंदुअहिया, लाला बड़हरा, सूचितपुर, माधोनगर, कुआंचाप, डिंगुरी, नेवासपोखर, महुआ शुक्ल, गोनहा, हरिरामपुर, बहरामपुर, रजौड़ा खुर्द, रजौड़ा कला, पंजुम, बैजूडेहरा, खैंचा, कमासिन बुजुर्ग, इलाहाबाद, हंसखोरी, खजुरिया और खुटहा मुड़िला जैसे दर्जनों गांवों के लोग मुख्यालय जाने के लिए इसी रूट पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन

अजय, मनोज, विजय, धर्मेंद्र, घनश्याम, कोईल जयराम, विवेक आदि ने बताया कि लगभग एक साल पहले तक इस मार्ग पर नियमित रूप से रोडवेज बस का संचालन होता था, लेकिन इस समय बस सेवा बंद है। अब लोगों को तीन गुना अधिक किराया देकर टेंपो, मैजिक, प्राइवेट बस के सहारे जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed