{"_id":"676efd70714d4f3650047a15","slug":"bus-going-from-kathmandu-to-delhi-seized-in-sonauli-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139156-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काठमांडो से दिल्ली जा रही बस सोनौली में सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काठमांडो से दिल्ली जा रही बस सोनौली में सीज
Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए एक नेपाली यात्री बस को सीज किया है। अन्य वाहनों की तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार देर रात सोनौली बस डिपो के आसपास से तीर्थ यात्रा के नाम पर नेपाल के यात्रियों को लेकर बिना परमिट की बसें दिल्ली तक संचालित होने की सूचना पर एआरटीओ विनय कुमार और एआरएम एनके चौधरी के साथ सोनौली डिपो के आसपास छापा मारा। नेपाल-काठमांडो से सवारी भर कर दिल्ली जा रही एक बस को सोनौली में पकड़ लिया। कागजात भी ठीक नहीं मिले। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि सोनौली सीमा पर एक बस को सीज किया गया है। अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है।