फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullets shot in the wheel of the vehicle of fleeing cattle smugglers, three caught

Maharajganj News: भाग रहे पशु तस्करों के वाहन के पहिए में मारी गोली, तीन पकड़े गए

Tue, 19 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bullets shot in the wheel of the vehicle of fleeing cattle smugglers, three caught
महराजगंज। सोमवार रात नौ बजे शहर के सक्सेना चौक पर एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों को दबोच लिया। भाग रहे तस्करों के वाहन के पहिए में गोली मारकर उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान दो तस्कर घायल हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर हमले की भी कोशिश की। सभी बिहार का रहने वाले हैं। इनपर इन पशु गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर की ओर से तीन पशु तस्करों के साथ एक पिकअप तेज गति से आ रहा था। उसके पीछे से एसओजी की टीम लगी हुई थी। पिकअप को पकड़ने के लिए एसओजी टीम ने नगर पुलिस चौकी को अलर्ट किया। इसपर नगर पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग कर दी गई। पिकअप बैरिकेडिंग को तोड़कर जैसे ही आगे बढ़ा तो एसओजी टीम ने फायर कर उसके टायर को पंचर कर दिया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया। इसमें दो पशु तस्कर घायल हो गए। इसके बाद एसओजी टीम ने पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलने के दौरान चौराहे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पशु तस्करी के आरोपी रुस्तम, लाल बहादुर, साहब हुसैन निवासी पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पुरंदरपुर और कप्तानगंज थाने में गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed