{"_id":"606a04d78ebc3ec86f6c1b31","slug":"bsp-jiladhyaksh-welcomed-maharajganj-news-gkp390839441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष बने अखिलेश आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जिलाध्यक्ष बने अखिलेश आर्य
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर बैठक में उपस्थित बसपा पदाधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बसपा जिलाध्यक्ष बने अखिलेश आर्य
बसपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर समर्थकों ने किया स्वागत
संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अखिलेश आर्य को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने कहा कि अखिलेश के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी भी मजबूत होगी। विशिष्ट अतिथि घनश्याम दास ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में सभी को सार्थक प्रयास करना होगा। श्रवण पटेल, नंदू प्रसाद, अंबरीश राव, जितेंद्र गौतम, रमेश चंद गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखिलेश आर्य ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास व उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बनाए रखने का कार्य किया जाएगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को दूर कराने व जनहित से जुड़े मामले को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। संचालन जिला महासचिव तबारक हुसैन ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र दूबे, धर्मेंद्र राव, राजेश कुमार, महेश कांदू, संदीप चंद, भीमचंद गौतम, सोनू, बाल मुकुंद राजभर, सदानंद भारती, अशोक निषाद, वीरेंद्र गौतम, पल्टन प्रसाद, घनश्याम वर्मा, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।