फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSP changed candidate from Siswan, Dhirendra declared candidate

सिसवां से बसपा ने बदला उम्मीदवार, धीरेंद्र प्रत्याशी घोषित

Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
BSP changed candidate from Siswan, Dhirendra declared candidate
सिसवां से बसपा ने बदला उम्मीदवार, धीरेंद्र प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों सियासी सरगर्मी तेज है। कब किसका टिकट कट जाएगा, कोई गारंटी नहीं है। चुनावी समीकरण सेट करने में सभी पार्टियां अपने हिसाब से जुटी हैं। बुधवार को सिसवां विधानसभा सीट से पूर्व में घोषित प्रत्याशी श्रवण पटेल के स्थान पर धीरेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

कुछ पहले से ही प्रत्याशी बदलने की चर्चा सोशल मीडिया के जरिए हो रही थी। पार्टी ने अधिकृत पत्र जारी कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उधर, सपा ने सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इस सीट पर भी सभी अपने हिसाब से चुनावी समीकरण बना रहे हैं। सिसवां विधानसभा सीट से भुजौली निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह (42) बसपा के उम्मीदवार घोषित हुए हैं। एमए, बीपीएड की शिक्षा ग्रहण करने वाले धीरेंद्र वर्तमान में भूमि विकास बैंक निचलौल अध्यक्ष हैं। इनके पिता उदय प्रताप सिंह भुजौली गांव के प्रधान और दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दो वर्ष पूर्व बीजेपी की सदस्यता ली थी। इनको प्रत्याशी घोषित होने के बाद सिसवां विधानसभा क्षेत्र में सियासी समीकरण में बदलाव की बात कही जा रही है। बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि अब सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। सभी कार्यकर्ता प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हैं। उधर, जिले की पांच विधानसभा सीट में सदर को छोड़कर सभी विधानसभा में प्रमुख पार्टियों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा ने सदर सीट से अभी अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे लेकर घमासान मचा है। इस सीट को सपा गठबंधन में होना बताया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। इस वजह से सदर सीट पर कुछ सटीक कह पाना मुश्किल है। जैसे ही पार्टी से कोई निर्देश मिलेगा, सूचना दी जाएगी। इस सीट पर भी जल्दी से प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed