फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bsa will cheak 20 school every month

बीएसए व डीसी हर माह जांचेंगे 20 परिषदीय विद्यालय

Sat, 12 Sep 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bsa will cheak 20 school every month
बीएसए व डीसी हर माह जांचेंगे 20 परिषदीय विद्यालय
विज्ञापन

महराजगंज। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर प्रत्येक माह परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण को तेज करने तथा 33 विंदु के निर्धारित चेकलिस्ट पर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। पत्र के मुताबिक, बीएसए व सभी जिला समन्वयक को माह में 20-20 विद्यालय की जांच करनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित ब्लॉक में 40 विद्यालयों की जांच करनी है।
यदि बीईओ के पास दो ब्लॉक का प्रभार है तो उन्हें प्रत्येक ब्लॉक में 20-20 विद्यालयों को जांचना होगा। स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों की संख्या को शून्य दिखाना होगा। बेसिक शिक्षा के क्रियान्वयन के लिए प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क लागू किया गया है। प्रत्येक माह विद्यालय का निरीक्षण करने व शैक्षिक गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए बीईओ से लेकर बीएसए तक के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की गई है। प्रत्येक ब्लॉक के बीईओ को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित रूप से संबंधित ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए चेकलिस्ट के निर्धारित प्रारूप पर अपनी सूचना प्रदान करें।
विज्ञापन

निरीक्षण के उपरांत ऑनलाइन निरीक्षण आख्या प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयक को विद्यालयों का निरीक्षण करने व अपनी आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बीईओ संभाल रहे 12 ब्लॉक की जिम्मेदारी
जिले में तैनात छह खंड शिक्षा अधिकारी 12 ब्लॉक की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इनमें से स्वास्थ्य कारणों से पनियरा के बीडीओ आरडी प्रसाद को सिर्फ एक ब्लॉक की जिम्मेदारी है। बीईओ फरेंदा हेमवंत कुमार को धानी, बीईओ सदर ओपी तिवारी को मिठौरा, बीईओ निचलौल अरविंद सिंह को सिसवां, बीईओ परतावल एसएस पटेल को घुघली तथा बीईओ लक्ष्मीपुर तारकेश्वर पांडेय को नौतनवां व बृजमनगंज का अतिरिक्त प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed