फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSA reached Vantangiya Vidyalaya and inquired about the intellectual capacity of the students

Maharajganj News: बीएसए ने वनटांगिया विद्यालय पहुंच छात्रों के बौद्धिक क्षमता की जानकारी ली

Sun, 02 Mar 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
BSA reached Vantangiya Vidyalaya and inquired about the intellectual capacity of the students
फरेंदा। क्षेत्र के मथुरानगर के वनटांगिया गांव भारीवैसी में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अभिजीत सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए प्रार्थना स्थल पर उनसे बातचीत करते हुए सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी किए जिस पर छात्रों ने बेबाकी से जवाब दिया। इस पर संतुष्टि जाहिर करते हुए अध्यापकों की सराहना की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 275 छात्रों के सापेक्ष 185 छात्र उपस्थित मिले। बीएसए ने छात्रों से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति का नाम पूछा साथ ही विद्यालय में क्या अच्छा लगता है व विद्यालय में सिखाई गई चीजों से जीवन में क्या बदलाव हुआ है। सहित कई प्रश्न पूछे जिस पर छात्र परीक्षा, छोटी, ज्योति, विजय, मोनू, पवन, सलोनी, रंजनी व अर्चना ने संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित शिक्षको की सराहना किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है। वनटांगिया गांव के छात्रों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिले यह शासन की मंशा है। शिक्षा से ही विकास संभव है। इस दौरान शिक्षक प्रद्युम्न सिंह, दिनेश कुमार मौर्य, निथुन सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति मिश्रा, परमात्मा, चंद्रप्रकाश मौर्य, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed